कोटेशन, फिर बिल
पहले कोटेशन या एस्टिमेट भेजें; ग्राहक माने तो एक बटन से उसे बिल बनाएँ — दोबारा लिखना नहीं।
- होम पर कोटेशन दबाएँ (या बिक्री → कोटेशन / एस्टिमेट → + नया)।
- ग्राहक चुनें, आइटम और रेट जोड़ें, और सेव करें।
- WhatsApp पर भेजें या प्रिंट करें।
- ग्राहक माने तो कोटेशन खोलकर बिल बनाएँ दबाएँ — थोड़ा माल देना हो तो मात्रा बदलें।